
राजवीर की आँखें धीरे-धीरे खुलने लगीं। उसने अपने बगल में देखा, जहाँ मिशिका सो रही थी। राजवीर ने मिशिका को बहुत ध्यान से देखा—उसके चेहरे पर थकान थी, होंठ थोड़े सूजे हुए, गर्दन और कंधों पर हल्के लाल निशान। तभी उसकी नज़र आर्यनवीर और यशवीर पर पड़ी। दोनों मिशिका के इतने पास लेटे हुए थे जैसे मिशिका कहीं भाग न जाए। यह देखकर राजवीर को हल्की सी हँसी आ गई।
राजवीर ने दूसरी तरफ़ देखा, जहाँ रणवीर सोफ़े पर बैठा कुछ रिपोर्ट्स देख रहा था। जयवीर कमरे में नहीं था।









Write a comment ...