
करण इस बार धीरे-धीरे उठने की कोशिश करने लगा, तभी नयनतारा के बाल करण के शर्ट से उलझ गए। करण और नयनतारा गुस्से से एक-दूसरे की तरफ देख रहे थे। नयनतारा ने गुस्से में अपने बालों को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह और अधिक उलझ गए। दोनों इसी तरह फर्श पर लेटे हुए एक-दूसरे से बहस करते हुए बाल और बटन को अलग करने की कोशिश कर रहे थे। करण का शर्ट का एक बटन भी उसके बालों में फँस गया था, जिससे स्थिति और भी पेचीदा हो गई। नयनतारा के गाल गुस्से से लाल हो रहे थे, तो करण का चेहरा ठंडेपन के साथ-साथ झुंझलाहट भी दिखा रहा था। दोनों के बीच तीखी बहस चल रही थी एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगा रहा था, तो दूसरा अपनी मजबूरी बता रहा था।









Write a comment ...