
आखिर कौन है वह लड़की, जिससे ये सभी भाई शादी कर रहे हैं? जैसे ही सब ने नयनतारा की तरफ देखा, सब बहुत ही ज्यादा हैरान हो गए। नयनतारा की खूबसूरती जैसे सभी की आँखों में हीरे की तरह चमकने लगी।
नयनतारा जाकर हाल में एक बहुत बड़े से सोफे पर बैठ गई। उसके बगल में रणवीर बैठा हुआ बोला, "डॉल, मैं तुम्हारे पास रहूंगा। भाई ने कहा है मुझे तुम्हारे पास रहने के लिए और तुम्हें प्रोटेक्ट करने के लिए।" यह सुनकर नयनतारा मुस्कुरा दी। रणविजय ने शोभित को बहुत आराम से व्हीलचेयर से धीरे-धीरे उतरकर सोफे पर नयनतारा के दूसरी तरफ बिठाया। नयनतारा मुस्कुराते हुए बोली, "तुम कैसे हो? ठीक हो न?" शोभित ने बस अपनी गर्दन हिलाकर इशारा किया और बोला, "इतने सारे मेहमानों को देखकर मुझे बहुत ज्यादा अजीब लग रहा है। पता नहीं यह सब तुम्हारे बारे में क्या सोच रहे होंगे?"









Write a comment ...