
वह अविश्वास से चिल्लाया, "पर भाई! हम सातों भाइयों की शादी एक ही लड़की से कैसे हो सकती है? आई मीन, हाउ इज इट इवन पॉसिबल? और नयनतारा... वह इस पाप के लिए हाँ कैसे बोल सकती है? वह सिर्फ मुझसे प्यार करती है, रणविजय भाई!"
रणविजय ने अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए बहुत ही प्रैक्टिकल टोन में कहा, "हाँ, वह तुमसे प्यार करती है, इस बात में कोई शक नहीं है। पर क्या तुमने देखा नहीं कि रणबीर भैया को उससे कितनी जल्दी अटैचमेंट हो गया? और तुम्हारी जनरल नॉलेज के लिए बता दूँ... हमारे बाकी के तीन भाई—पुष्कर, दिव्यम और वैराग्य—उसे पहले से जानते हैं और पागलों की तरह उससे शादी करना चाहते हैं। इसीलिए करण भाई ने यह अल्टीमेट फैसला लिया है कि इस घर को बिखरने से बचाने के लिए हम सातों की शादी एक साथ नयनतारा से होगी।"









Write a comment ...